मनाली-लेह राजमार्ग खुलने की संभावना
सीमा सड़क संगठन की एक शाखा 'जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स' के एस. के. दून ने कहा, "मनाली-लेह राजमार्ग को शनिवार को खोलने की संभावना है।"
उन्होंने बताया, "बर्फ हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो राजमार्ग शनिवार को वाहनों के लिए खुल जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि मनाली-लेह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश को जम्मू एवं कश्मीर से जोड़ता है। इस राजमार्ग की सशस्त्र बलों को लद्दाख तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications