भारत में क्लिंटन के बाद अब 'ओबामा थाली'
भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के नेतृत्व में अमेरिका पहुंचे शिष्टमंडल को क्लिंटन की मेजबानी में दिए गए भोज में ओबामा ने कहा, "हम अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाना चाहते हैं और इसे अद्वितीय भारतीयों और उनकी प्राचीन संस्कृति तक पहुंचाना चाहते हैं।"
भारत-अमेरिका सहयोग को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम नई शताब्दी को परिभाषित करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि एक ओबामा थाली की भी शुरुआत हो।"
भारतीय और अमेरिकी कूटनीतिज्ञों और अधिकारियों का 'नमस्ते' से अभिवादन करने के बाद ओबामा ने कहा, "मैंने दिल्ली में क्लिंटन के एक पसंदीदा रेस्टोरेंट में फोन करके उन्हें अपने मीनू में एक नया व्ययंज हिलेरी के नाम से जोड़ने के लिए कहा था", उन्होंने कहा, "यह सच है, मैंने पूछा था कि क्या यह चपाती होगी?"
राष्ट्रपति ने कहा, "भारत और अमेरिका की साझेदारी 21वीं सदी की सबसे निर्णायक साझेदारी हो सकती है। इसलिए मेरे प्रशासन के एक तिहाई अधिकारी भारत का दौरा कर चुके हैं।"
साल 2009 में 19 जुलाई को दिल्ली के बुखारा रेस्टोरेंट में हिलेरी क्लिंटन के नाम पर हिलेरी थाली की शुरुआत की गई थी, इस थाली में 'मर्ग मलाई कवाब', 'सींक कबाब', 'पनीर टिक्का', 'तंदूरी आलू', 'सिकंदरी रान', 'दाल बुखारा', 'तंदूरी झींगा', 'मिक्स रायता', 'नान और कुल्फी' शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications