समुद्री तूफान 'अगाथा' ने 184 लोगों को मौत के घाट उतारा
ग्वाटेमाला सिटी। दक्षिण अमेरिका के मध्य हिस्से में पिछले दिनों आए तूफान 'अगाथा' से मरने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है।
ग्वाटेमाला के आपात प्रबंधन कार्यालय ने बुधवार को बताया कि यहां इस तूफान से मरने वालों का आंकड़ा 156 हो गया है। कुल 87 लोग घायल हैं और 90 अभी भी लापता हैं।
ग्वाटेमाला के अलावा इस तूफान से होंडुरास में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। यहां कृषि और बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अल सल्वाडोर में भी 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।













Click it and Unblock the Notifications