जी-20 की बैठक में पहुंचे प्रणब मुखर्जी
पढ़ें - दक्षिण कोरिया की खबरें
अपने प्रवास के दौरान वित्त मंत्री ब्रिटेन के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पूर्व प्रणब जी-20 के चार प्रमुख सदस्य देशों (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के वित्त मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेंगे। वह सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाले दक्षिण कोरिया के पूर्व वित्त मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
जी-20 के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के दौरान वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति, जीडीपी के नौ फीसदी तक पहुंच चुके बढ़ते बजट घाटे और विकसित अर्थव्यवस्था में कर्ज के बढ़ने और इसके समाधान के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा पीट्सबर्ग सम्मेलन में लिए उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की जाएगी। पीट्सबर्ग में वैश्विक असंतुलन को ठीक करने के लिए एक मजबूत, टिकाऊ और संतुलित विकास ढांचा तैयार करने की बात कही गई थी।













Click it and Unblock the Notifications