पटना के गंगा तट पर मरी मिली डॉल्फिन

दीदारगंज थाना के प्रभारी शशि कुमार सिंह ने बताया कि मृत डॉल्फिन को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इधर, पटना के वन प्रमंडन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृत डॉल्फिन को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया शिकारियों के जाल में फंस कर ही डॉल्फिन के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले करीब दो माह के दौरान गंगा तट से छह मृत डॉल्फिन बरामद किये गये हैं। सरकार ने डॉल्फिनों के शिकार को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की भी बात कही है। ज्ञात हो कि गंगा में विलुप्तप्राय जीव डॉल्फिन की संख्या 2000 के करीब बतायी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications