गुजरात में दोबारा लौट सकता है 'फेट'

गांधीनगर। अब तक सात लोगों की जान ले चुके खतरनाक चक्रवाती तूफान 'फेट' की दिशा बदल गई है लेकिन इसके सप्ताहांत में दोबारा गुजरात के तटों पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक तूफान ओमान की ओर बढ़ रहा है लेकिन इसके दोबारा गुजरात-कराची तट पर लौटने की संभावना है।

पढ़ें - देश-दुनिया की खबरें

अब 'फेट' का केंद्र मुंबई से पश्चिम में करीब 1,400 किलोमीटर दूर और गुजरात के कच्छ से दक्षिण पश्चिम में 1,100 किलोमीटर दूर है। चक्रवात के चलते अगले दो दिनों में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। तटीय गुजरात में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और मछुआरों को पानी में न जाने की सलाह दी गई है। कांडला बंदरगाह सहित गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। तूफान की उग्रता इतनी ज्यादा है कि अब तक इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। राजकोट, सुंदरनगर, जामनगर और मेहसाणा जिलों में बिजली कड़कने और दीवारें ढहने से ये मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+