सबाउद्दीन और फहीम अंसारी लखनऊ लाए गए
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि दोनों आतंकियों को मुंबई पुलिस विशेष सुरक्षा के बीच रेलगाड़ी से लखनऊ लेकर आई। दोनों को यहां जेल में रखा गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सबाउद्दीन रामपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) कैंप पर हमले का मुख्य आरोपी है। उसे फरवरी 2008 में ए.के.-47 के साथ लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। वहीं फहीम अंसारी रामपुर से ही फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट व अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर 1 जनवरी 2008 को हुए आतंकी हमले में 7 सुरक्षा बलों सहित 8 लोग मारे गए थे। इस मामले में सबाउद्दीन सहित सात को आरोपी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications