बिहार में 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान गया सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां का अधिकतम तापमान 46़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटना का अधिकतम तापमान 41़ 5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 38़ 8 तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया, "राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है तथा इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में इस माह के मध्य में मानसून की बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications