चक्रवात फेट की आशंका, एनडीआरएफ के 8 दल तैनात
इनमें से दो दल राजकोट में, एक पोरबन्दर में, एक जूनागढ में, दो भुज और दो जामनगर में तैनात किए गए हैं। इसके आलावा एनडीआरएफ के छह दलों (242 जवान) को बडोदरा में तैयार रहने को कहा गया है।
चक्रवात मुम्बई के पश्चिम में लगभग 1350 किलोमीटर पर, गुजरात में नाल्ल्या (कच्छ) के दक्षिण पश्चिम में 1050 किलोमीटर पर, कराची (पाकिस्तान) के दक्षिण-पश्चिम में 120 किलोमीटर पर पर केन्द्रित रहा।
गृह मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित राज्यों संघ शासित क्षेत्रों, यथा गुजरात, महाराष्ट्र, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली को नियमित रूप से क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी के उचित उपाय करने का परामर्श जारी कर रहा है।
सम्बद्घ राज्यों केन्द्र शासित क्षेत्रों की सरकारों ने सूचित किया है कि चक्रवात से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications