उप्र में लोग भीषण गर्मी से बेहाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री, आगरा का 44.8 डिग्री, झ्झांसी का 44.4 डिग्री, गोरखपुर का 43.0 डिग्री और लखनऊ का 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान मौसम यथावत रहने के आसार जताते हुए गर्मी से राहत मिलने की संभावना से इंकार किया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाचल के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications