उप्र में विद्युत उपकेंद्र में भीषण आग
घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है। जिले के पुलिस अधीक्षक रामपाल ने संवाददाताओं को बताया, "आग काफी भीषण है, जिसे देखते हुए आस-पास के जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई हैं।"
पुलिस के मुताबिक फिलहाल आठ गाड़ियां आग बुझ्झाने के काम में लगी हुई हैं। आग पर जल्द ही पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
पाल ने कहा कि घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
पाल ने बताया कि मुगलसराय इलाके में स्थित साहूपुरी विद्युत उप केंद्र से चंदौली के साथ-साथ वाराणसी के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति होती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications