सैकड़ों विदेशी नागरिकों ने इजरायल छोड़ा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को गोलीबारी के दौरान मारे गए नौ विदेशियों के शव भी भेज दिए गए।
प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए लोगों में तीन की शिनाख्त तुर्की के नागरिकों के रुप में की गई है जबकि छह अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई क्योंकि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।
विदेशी नागरिकों और इन शवों को लेकर तीन विमानों ने उड़ान भरी। पहला विमान बुधवार रात स्थानीय समयानुसार रात 10.39 बजे उड़ा जबकि दूसरे ने देर रात 12.15 और तीसरे ने 12.45 बजे उड़ान भरी।
बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी नागरिक अभी भी इजरायल में मौजूद हैं। इनमें एक आयरिश और एक आस्ट्रेलियाई महिला है। बुधवार को और विमान को उड़ान भरनी थी लेकिन ग्रीस के कुछ नागरिकों और अधिकारियों के बीच झड़प की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications