बेंगलुरू में आरंभ होगा वैश्विक निवेशक सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली इस सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे। इस सम्मेलन में मशहूर उद्यमी लक्ष्मी मित्तल, अजीम प्रेमजी और कुमार मंगलम बिड़ला शिरकत करेंगे। इनके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली व सुबोध कांत सहाय भी यहां मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आर. पी. जगदीश ने आईएएनएस को बताया कि इस सम्मेलन के दौरान खनिज, पर्यटन और जैवप्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications