लेबनान के 2 पत्रकार रिहा, स्वदेश पहुंचे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों पत्रकार अब्बास नसीर और आंद्रे अबी खलील दोहा स्थित टेलीविजन नेटवर्क 'अल-जजीरा' के हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास समिति (आईसीआरसी) की देख-रेख में लेबनान लाया गया।
अल-जजीरा के बेरूत संवाददाता नसीर ने मीडिया को बताया, "इजरायली सैनिकों द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और पीटा गया।" दोनों पत्रकार अच्छी हालत में हैं।
लेबनानी सूत्रों के मुताबिक तीन अन्य नागरिकों को बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह छोड़ दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications