वाममोर्चा की हार गंभीर मामला : माकपा

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनाव में वाममोर्चा की हार 'एक गंभीर मामला' है। लेकिन पार्टी ने यह भी कहा कि ये नतीजे केवल शहरी लोगों की भावना दर्शाते हैं।

पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' ने अपने संपादकीय में लिखा है, "स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों से यह नहीं कहा जा सकता कि यह राज्य के समूचे मतदाता की राय है।"

मुखपत्र ने कहा, "हालांकि यह बंगाल के शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं का रुख दर्शाता है, फिर भी वाममोर्चा नतीजों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

संपादकीय में कहा गया है कि रविवार को पश्चिम बंगाल में हुए 81 स्थानीय निकायों के चुनाव में वाममोर्चा को सिर्फ 18 सीटों पर कामयाबी मिली है।

तृणमूल कांग्रेस को 26 नगरपालिकाओं, कांग्रेस को सात और वाम घटकों के विरोधियों को चार में सफलता मिली है। अन्य 23 की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि तीन के नतीजे अभी आने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+