निवेशकों को खूब भाया कर्नाटक

निवेशकों ने रोजगार के अवसरों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया है।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, "कर्नाटक में निवेश के लिए माहौल अनुकूल है। राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव मदद देगी।"

येदियुरप्पा ने कहा, "हर सप्ताह राज्य में एक वैश्विक कंपनी दस्तक दे रही है और साथ ही एक नई औद्योगिक इकाई को मंजूरी दी जा रही है। इस दौरान पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है और इसकी बदौलत साढ़े छह लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार निवेशकों का स्वागत करेगी और उनको पूरा महत्व देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक को अंतर्राष्ट्रीय और आर्थिक स्तर पर एक आदर्श प्रांत के रूप में स्थापित करना चाहती है।

निवेशकों ने इस अवसर पर कर्नाटक को निवेश के मामले में देश का सबसे उपयुक्त राज्य करार दिया। कर्नाटक में निवेश का माहौल बहुत बढ़िया है। हर कोई यहां निवेश करना चाहता है। राज्य सरकार भी निवेशकों को हरसंभव सहयोग कर रही है।

किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या ने कहा, "देश में निवेश के लिए यदि सबसे ज्यादा अनुकूल माहौल कर्नाटक में है। निवेश के मामले में कर्नाटक देश का सर्वोत्तम राज्य है।"

आर्सेलर मित्तल लिमिटेड ने प्रदेश के बेल्लारी जिले में 30,000 करोड़ रुपए के निवेश संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+