मित्तल कर्नाटक से खुश, उड़ीसा, झारखण्ड से नाराज

मित्तल ने पत्रकारों से कहा, "कर्नाटक में हमारी प्रगति दूसरे राज्यों की अपेक्षा ज्यादा है, यहां स्टील संयंत्र हमारी प्राथमिकता रहेगा।"

उड़ीसा और झारखण्ड में कंपनी के संयंत्रों की परियोजनाएं पिछले पांच सालों से लटकी हैं।

वैश्विक निवेश सम्मेलन (जीआईएम 2010) में पत्रकारों से बात करते हुए मित्तल ने कहा, "स्वीकृतियों में लगने वाले समय और बाजार की स्थितियों में परिवर्तन से उनकी प्राथमिकता बदल सकती है। हमारी प्रगति कर्नाटक में दूसरे राज्यों की अपेक्षा अधिक है, हम पहले शुरुआत करेंगे उसके बाद घटनाक्रम को देखते हुए काम करेंगे।"

झारखण्ड और उड़ीसा में स्टील परियोजनाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां कंपनी को जमीन, पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां लेने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, नगरीय निकायों की ओर से भी विरोध हो रहे हैं।

मित्तल ने कहा, "उड़ीसा और झारखण्ड में कई महत्वपूर्ण कार्य अभी बाकी हैं उनके होने के बाद ही हम कह सकते हैं कि हम प्रगति से खुश हैं।" झारखण्ड के बारे में उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही सप्ताह पहले हमने कुछ अलग अलग स्थानों पर काम करना शुरू किया है।

मित्तल ने विश्व निवेश सम्मेलन के दौरान यहां से 300 किलोमीटर दूर स्थित बेल्लारी में 30,000 करोड़ रुपये की लागत से स्टील संयंत्र लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मित्तल ने कहा, "कर्नाटक में हमें जमीन मिल चुकी है सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि सभी जरूरतों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसलिए मेरा मानना है कि यहां प्रगति ज्यादा बेहतर है।"

राज्य सरकार ने कंपनी को प्रस्तावित संयंत्र के लिए जल आपूर्ति भी सुनिश्चित कर दी है। कंपनी को अभी कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करनी है।

मित्तल ने कहा, "हमने सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, अभी हम प्राथमिक दौर में हैं, अभी असल प्रक्रिया की शुरूआत होनी है, हम इस योजना पर सरकारी क्षेत्र की कंपनी पावर कार्पोरेशन के साथ साझा उपक्रम के जरिए काम करेंगे।"

उन्होंने कहा, "खनन क्षेत्र होने से यहां परेशानियां आ सकती हैं, हम सरकार के साथ खदानों की लीज लेने की प्रक्रिया में भी शामिल हैं।"

मित्तल ने कहा, "मै काफी खुश हूं क्योंकि जब से हमने सरकार से बातचीत शुरू की है तभी से हमें प्रशासन की ओर से काफी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+