राष्ट्रपति से सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने का आग्रह

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्याालय के शिक्षकों के संगठन 'डूटा' के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मिलकर उनसे आग्रह किया कि वे कुलपति के खिलाफ जांच कराएं।

शिक्षकों का कहना है कि कुलपति ने विश्वविद्यालय अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अंतस्र्नातक विज्ञान पाठ्यक्रम के लिए सेमेस्टर प्रणाली लागू किया है।

डूटा अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा ने बताया, "हमने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वे कुलपति दीपक पेंटल के खिलाफ विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 7-ए के अंतर्गत जांच बिठाएं। उन्होंने अंतस्र्नातक विज्ञान पाठ्यक्रम के लिए सेमेस्टर प्रणाली लागू कर अधिनियम का घोर उल्लंघन किया है।"

उन्होंने कहा, "हमने राष्ट्रपति से यह भी आग्रह किया कि वे अपनी क्षमता की बदौलत विज्ञान पाठ्यक्रम से सेमेस्टर प्रणाली को तुरंत हटवाएं।"

मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस मामले को देखेंगी और समुचित कार्रवाई करेंगी।

डूटा प्रवक्ता के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में माकपा नेता सीताराम येचुरी भी शामिल थे।

सेमेस्टर प्रणाली को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। प्रस्तावित पाठ्यक्रम का विभिन्न विभागों में तीखा विरोध किया जा रहा है। कुलपति ने हाल ही में घोषणा की है कि जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में अंतस्र्नातक विज्ञान के 12 पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर प्रणाली लागू होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+