कटौती प्रस्ताव के खिलाफ मतदान गलती नहीं थी : सोरेन
लोकसभा सदस्य सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया था, जिस कारण राज्य में सोरेन सरकार को समर्थन दे रही भाजपा ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
झामुमो प्रमुख सोरेन ने गिरिडीह में पत्रकारों के एक सवाल पर कहा, "यह कोई गलती नहीं थी, उस समय मुझे जो उपयुक्त लगा मैंने वही किया।"
राज्य में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और झामुमो में लंबे समय तक चली ऊहाफोह की स्थिति के बाद भाजपा ने अंतत: समर्थन वापस ले लिया और 30 मई को सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
यद्यपि, 29 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेजे एक पत्र में सोरेन ने संप्रग सरकार के पक्ष में किए गए मतदान को एक गलती करार दिया था।
सोरेन ने कहा कि राज्य में एक वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications