रिलायंस कम्युनिकेशन्स बेच सकती है हिस्सेदारी (लीड-1)
कंपनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा है कि 'कंपनी को समय-समय पर विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से रिलायंस कम्युनिकेशन में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव मिले हैं। हमने कंपनी की नीतियों के अनुरूप कुछ प्रस्तावों का मूल्यांकन किया है, ताकि कंपनी के सभी हिस्सेदारों के मूल्य में बढ़ोतरी हो सके।"
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर 6.37 प्रतिशत बढ़कर 164.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ, दिन के कारोबार में इसने 165.50 का उच्च स्तर छुआ। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन में कंपनी के शेयर में 11.02 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था।
गुरुवार को कंपनी के शेयर में यह उछाल यूएई की कंपनी एटिस्लेट द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशन से उसकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत किए जाने की खबरों के बाद आया है।
रिलायंस कम्युनिकेशन विदेशी कंपनियों से रणनीति या वित्तीय साझेदारी के लिए पिछले दो साल से सहयोगी तलाश रही है। कंपनी ने एटिस्लेट को अपनी हिस्सेदारी बेचने का कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इस संभावना से इंकार भी नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications