प्रेमिका के शव के साथ बिताए 10 महीने (लीड-1)
समाचार पत्र 'मेट्रो' के अनुसार वेस्ट ससेक्स के वर्थिग में स्थित अपने घर में गेबरियल ब्राउन अपनी 37 वर्षीय प्रेमिका लीन वार्मेन के शव को पड़ोसियों से छुपाकर रखे रहा। पुलिस को बताया गया कि वह प्रेमिका की मौत से बहुत दुखी था।
ब्राउन को पिछले साल दिसम्बर में गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि लीन की मौत फरवरी 2009 में हुई थी।
हार्शम मजिस्ट्रेट की अदालत ने बताया कि इस साल जनवरी में जमानत पर बाहर आए ब्राउन ने खुदकुशी कर ली।
महिला की मौत के 10 महीने बाद पोस्टमार्टम होने की वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया।
उनके एक पूर्व पड़ोसी ने बताया, "गेबरियल और लीन के संबंधों में अन्य जोड़ों की तरह ही उतार-चढ़ाव था, लेकिन वे बहुत खुश रहते थे। यह सोचकर भयावह लगता है कि वह शव के साथ करीब एक साल तक रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications