जेएसडब्ल्यू बंगाल को नक्सलियों से परेशानी नहीं

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील ने गुरुवार को कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके पश्चिमी मिदनापुर में अपनी परियोजना कार्यान्वित करने में नक्सलियों की ओर से कभी कोई परेशानी सामने नहीं आई है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक विश्वदीप गुप्ता ने कहा, "आर्थिक मंदी की वजह से हमारी परियोजना में एक साल की देरी हुई है लेकिन हम इस काम को दोबारा शुरू कर रहे हैं, इलाके की सीमा दीवार बनाने का काम चल रहा है।"

जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील इस जिले के सलबोनी में एक करोड़ टन स्टील क्षमता का संयंत्र लगा रही है।

उन्होंने कहा, "हम प्रदेश में करीब तीन साल से काम कर रहे हैं लेकिन आज तक हमें नक्सलियों की ओर से कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी।"

कंपनी ने कहा कि परियोजना स्थल पर फिलहाल 12-15 स्थाई कर्मचारियों के साथ 500 से 600 अस्थाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।

सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू स्टील के पास जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील की 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है, बाकी 11 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश सरकार के पास है।

कंपनी सलबोनी परियोजना में 35,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

कंपनी की योजना के मुताबिक रूपनारायण नदी से परियोजना स्थल तक पानी की नहर तैयार की जानी है, इस संबंध में गुप्ता ने कहा कि "काम शुरू हो गया है यह नहर 67 किलोमीटर लंबी होगी, इस काम में 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।"

रूपनारायण नदी पूर्वी मिदनापुर जिले में स्थित है।

गुप्ता ने कहा, "यह काम परियोजना की जीवन रेखा की तरह है यदि यह काम पूरा नहीं होता है तो बैंक ऋण नहीं देंगे।"

नवंबर 2008 में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग के जरिए मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के काफिले पर हमला कर दिया था, तब वे सलबोनी परियोजना का शिलान्यास करके ही लौट रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+