विश्व कप के कारण एकीकृत हुआ है दक्षिण अफ्रीका : जुमा
एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में जुमा ने कहा कि फीफा विश्व कप के कारण दक्षिण अफ्रीका की कई संस्कृतियों में एकता बढ़ी है और साथ ही वे काफी करीब आ गई हैं।
जुमा ने कहा, "विश्व कप दक्षिण अफ्रीका को एकीकृत करने का काम कर रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।" विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई के बीच नौ आयोजन स्थलों पर होना है।
जुमा तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। वह बुधवार को मुंबई पहुंचे और देश के दो सबसे धनी व्यक्तियों-मुकेश अंबानी और नरेश गोयल द्वारा दिए गए सम्मान भोज में शामिल हुए।
इस भोज में उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों के अलावा फिल्म जगत के लोग भी शामिल हुए। फिल्म जगत के प्रतिनिधि के तौर पर ताज होटल में हुए इस भोज में शाहरुख खान शामिल हुए।
जुमा गुरुवार को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में शामिल होंगे जो कि विश्व कप के मद्देनजर आयोजित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications