मिजोरम में सैनिक स्कूल को मंजूरी
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के केंद्रीय मंत्री बिजॉय कृष्ण हांडिक ने स्कूल निर्माण के लिए 8,289 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी।
सर्छिप जिले के छिंगछिप में स्कूल को स्थापित किया जाएगा। भारत में इस तरह का यह 26वां और पूर्वोत्तर में चौथा संस्थान होगा। असम, मणिपुर और नागालैंड में पहले से ही सैनिक स्कूल हैं।
अधिकारी ने पत्रकारों से बताया कि हांडिक ने केंद्र सरकार के इस फैसले से बुधवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहावला को अवगत करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications