भारत-यूएई के बीच व्यापार 70 प्रतिशत बढ़ा : राजदूत
दुबई, 3 जून (आईएएनएस)। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)के बीच वित्त वर्ष 2008-09 में व्यापार करीब 70 प्रतिशत बढ़ा है, इससे साबित होता है कि दोनों देशों आपसी संबंध तेजी से बेहतर हो रहे हैं।
भारत में यूएई के उच्चायुक्त मोहम्मद सुल्तान अल ओवेस ने कहा, "भारत और यूएई के बीच व्यापार (गैर-तेल )वित्त वर्ष 2008-09 में बढ़कर 48.3 अरब डॉलर हो गया जो कि इससे पिछले साल की तुलना में 65.8 प्रतिशत ज्यादा है। इससे साबित होता है कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में वृद्धि हो रही है।"
दुबई से लखनऊ के लिए तीन सप्ताह में एक बार चलने वाली 'फ्लाई दुबई' एयरलाइंस की उडान सेवा के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए ओवेस ने कहा, "हमारे बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने में परिवहन सुविधाओं में वृद्धि बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।"
उन्होंने कहा, "यह काफी महत्वपूर्ण है कि भारत और यूएई के बीच सुरक्षित, सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण उडानें उपलब्ध हों।" उन्होंने कहा कि फ्लाई दुबई उच्च गुणवत्तापूर्ण मानकों, प्रशिक्षण और रखरखाव वाली एयरलाइंस है।
ओवेस ने कहा कि मुझे विश्वास है कि फ्लाई दुबई बेहतरीन सेवाएं प्रदान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications