सेंसेक्स 17,000 के पार, निफ्टी 91 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को जोरदार तेजी के चलते कारोबार के अंत में 280.49 अंक उछलकर 17,022.33 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी सेक्टर आधारित सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में शामिल कंपनियों-रिलायंस कम्युनिकेशन (6.37 प्रतिशत), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (4.02 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (3.06 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। अन्य कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए।
बीएसई में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,072.63 के उच्चतम और 16,786.28 ने न्यूनतम स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी ने 5,125.15 के उच्च और 5,020.15 के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 74.51 अंक (1.10 प्रतिशत) बढ़कर 6,875.48 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 98.14 अंक (1.15 प्रतिशत) की तेजी दर्ज करके 8,627.59 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सभी सेक्टर आधारित सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (1.99 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.89 प्रतिशत), तेल एवं गैस (1.71 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.69 प्रतिशत) सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता वस्तएं, ऑटोमोबाइल्स, ऊर्जा, रियल्टी और धातु क्षेत्र के सूचकांक भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए।
बीएसई पर तेजी दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 1,905 और गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 931 रही वहीं 113 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications