पाक में भारतीय उच्चायुक्त की नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात (लीड-1)
इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। खान पाक नेशनल असंबली में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार सभरवाल और खान ने पाकिस्तान के राजनीतिक हालात, आतंकवाद और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात इस्लामाबाद स्थित पंजाब हाउस में हुई।
खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे सबंधों से दक्षिण एशिया में स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सभरवाल ने कहा कि भारत अपने इस पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध चाहता है।
गौरतलब है कि खान पाकिस्तान में एक बड़े नेता की हैसियत रखते हैं। वह पांच बार से नेशनल असंबली के लिए चुने जा रहे हैं। इससे पहले वह पाकिस्तानी सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications