फर्जी मुठभेड़ मामला: आरोपी की हिरासत मांगेगी पुलिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी अधिकारी की शिनाख्त 4 राजपूताना राइफल्स के मेजर भूपिंदर के रूप में की गई है। हम इस अधिकारी को हिरासत में लेने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि इस अधिकारी को हिरासत में लेने के लिए जरूरी कागजात दो दिनों के भीतर सेना को भेज दिए जाएंगे। पुलिस ने उन हथियारों को भी जब्त करने का फैसला किया है जिनके बारे में सेना ने कथित आतंकवादियों के पास से बरामद किए जाने का दावा किया था।
उल्लेखनीय है कि तीन ग्रामीण शहजाद अहमद खान, रियाज अहमद लोन और मुहम्मद शफी लोन गत 30 अप्रैल को कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए थे। ये सभी बारामूला जिले के नादियाल गांव के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications