दिल्ली में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली का न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस वर्ष के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस उपर है।"
आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में वर्ष 1969 में अधिकतम न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की अपेक्षा अधिक था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications