सेंसेक्स 280 अंक बढ़कर 17,000 के पार
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,072.63 अंक का उच्च और 16,786.28 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,125.15 अंक का उच्च और 5,020.15 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 74.51 अंक (1.10 प्रतिशत) बढ़कर 6,875.48 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 98.14 अंक (1.15 प्रतिशत) बढ़कर 8,627.59 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर बैंकिंग (1.99 प्रतिशत), तकनीक (1.89 प्रतिशत), तेल एवं गैस (1.71 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.69 प्रतिशत) क्षेत्र के सूचकांक सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करके बंद हुए।
बीएसई पर सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications