रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में उछाल
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कारोबार बंद होने के समय रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर 6.37 प्रतिशत बढ़कर 164.45 रुपये के स्तर पर था। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन में कंपनी के शेयर में 11.02 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था।
गुरुवार को कंपनी के शेयर में यह उछाल यूएई की कंपनी एटिस्लेट द्वारा रिलायंस कंम्युनिकेशन से उसकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत किए जाने की खबरों के कारण आया है।
कंपनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा है कि 'कंपनी को समय-समय पर विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से रिलायंस कम्युनिकेशन में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव मिले हैं।'
कंपनी ने कहा, "हमने कंपनी की नीतियों के अनुरूप कुछ प्रस्तावों का मूल्यांकन किया है, ताकि कंपनी के सभी हिस्सेदारों के मूल्य में बढ़ोतरी हो सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications