बढ़ती जनसंख्या बोझ नहीं, ताकत : हसीना
हसीना ने संसद में कहा कि उनकी सरकार देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या से भयभीत नहीं है और वह लोगों को इस तरह से प्रशिक्षित करना चाहती है कि यह बड़ी आबादी कुशल मानवबल में तब्दील हो जाए।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' में गुरुवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं नहीं समझती की देश की जनसंख्या हमारे लिए कोई बोझ है। मैं इसे ताकत के रूप में देखती हूं। हमें अपने लोगों को सही ढंग से प्रशिक्षित करने की जरूरत है।"
बांग्लादेश दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। देश में जनसंख्या नियोजन के मद्देनजर यहां की सरकार 2015 तक 'एक दंपति, एक संतान' नामक योजना शुरू करने जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना का मकसद बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications