बांग्लादेश में हिंसा, युवक की मौत
इस हमले के लिए अल्पसंख्यक बौद्ध धर्मावालंबियों के साथ सरकार के शांति समझौतों का विरोध कर रही एक पार्टी के कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया गया है।
वेबसाइट 'डेली स्टार' के मुताबिक गोलीबारी में 'पहाड़ी छात्र परिषद' के नेता 22 वर्षीय आनंद तंगचंगया की मौत हो गई और उनके सहयोगी पाल्श चकमा घायल हो गए।
हमलावर कथित तौर पर 'यूनाइटेड पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट' (यूपीडीएफ) से संबद्ध बताए जा रहे हैं।
यह घटना राजस्थली इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि यूपीडीएफ के एक कार्यालय को लेकर यह झड़प हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications