विस्फोटकों के साथ 2 युवक गिरफ्तार
जिले के जखोरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस ने बुलेरो में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,500 डेटोनेटर और 2,347 विस्फोटक सेल जब्त किए।
जखोरा थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी करके विस्फोटक लेकर जा रहे युवकों को पकड़ गया। ये युवक झ्झांसी के रहने वाले हैं।
पुलिस युवकों के संबंध नक्सलियों से होने की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।
सिंह ने आईएएनएस से बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं इनके संबंध नक्सलियों से तो नहीं हैं। इसकी भी छानबीन कर रहे हैं कि विस्फोटकों की खेप किसे पहुंचाई जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications