पाकिस्तान में पुलिसकर्मी की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह हादसा इस्लामाबाद राजमार्ग पर हुआ जो शहजाद कस्बा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने गोलीबारी कर दी।
पुलिसकर्मी को घायल करने के बाद बंदूकधारी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। इस घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications