भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक
कश्मीर के राफियाबाद के नादिहाल गांव में मलिक के साथ उनके 30 समर्थक भी भूख हड़ताल पर बैठे। नादिहाल जाने से पहले मलिक ने संवाददाताओं को बताया, "इस तरह की कार्रवाइयां हमारे आंदोलन को दबाने के लिए की जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ऐसी घटनाओं की जांच करनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि तीन ग्रामीण शहजाद अहमद खान, रियाज अहमद लोन और मुहम्मद शफी लोन गत 30 अप्रैल को फर्जी मुठभेड़ में मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications