टैंकर-इंडिका की टक्कर में 4 की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सतनवाडा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह आगरा-मुम्बई राजमार्ग पर ग्वालियर से शिवपुरी की ओर जा रही इंडिका की विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में आनंद सोलंकी, मनोज शर्मा, राजेंद्र सिंह और चालक कामता प्रसाद की मौत हो गई। ये सभी गुना के निवासी थे। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार हो गया हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications