खाद्यान्न मुद्रास्फीति की दर 16.55 फीसदी हुई
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दाल, दूध और फल की कीमतों में उछाल के कारण महंगाई दर बढ़ी है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़ों में खाद्यान्न सूचकांक में 0.5 फीसदी और गैर खाद्यान्न सूचकांक में 0.41 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
समीक्षाधीन अवधि में ईंधन की कीमतों में 14.14 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान इसमें 12.08 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।
इस अवधि में प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 16.89 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान इसमें 15.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
कुछ आवश्यक खाद्य वस्तुओं में 52 सप्ताह पूर्व की तुलना में कीमतों में निम्न परिवर्तन देखे गए।
दाल : 30.84 प्रतिशत
दूध : 21.12 प्रतिशत
फल : 13.74 प्रतिशत
चावल : 7.3 प्रतिशत
अनाज : 5.33 प्रतिशत
गेहूं : 3.07 प्रतिशत
आलू : (-) 34.09 प्रतिशत
प्याल : (-) 11.55 प्रतिशत
अप्रैल माह में मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 9.59 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications