बंदूक़धारी ने कई लोगों की जान ली

इंगलैंड में पुलिस का कहना है कि कंब्रिया में एक बंदूकधारी की फ़ायरिंग से कई लोग मारे गए हैं और बहुत से घायल हैं.
बंदूकधारी ने वाईटहैवेन, सीस्केल और एग्रेमोंट में फ़ायरिंग की.
पुलिस उस बंदूकधारी को तलाश कर रही है.
पुलिस के अनुसार बंदूकधारी का नाम डेरिक बर्ड है और वो एनडी 55 ज़ेडएफ़सी नंबर कार से सेंट्रल लेक इलाक़े की तरफ़ बढ़ रहा है.
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मारे जाने वाले और ज़ख़्मी लोगों की पहचान करने में लगे हैं.
एक चशमदीद पीटर वाटसन ने कहा कि उसने वाईटहैवेन की सड़क पर एक शव को देखा है.
स्थानीय समय के अनुसार सुबह दस बजकर पैतींस मिनट पर वाईटहैवेन के ड्यूक स्ट्रीट पर फ़ायरिंग की शुरुआत हुई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.
इलाक़े में रहने वालों को अगले आदेश तक घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं.
कंब्रिया स्थित सेलाफ़ील्ड परमाणु प्लांट के दरवाज़े भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं और कर्मचारियों से कहा गया है कि जबतक ख़तरा कम नहीं हो जाता वे अंदर रहें.
पुलिस को शक है कि बंदूकधारी ने कार छोड़ दी हो और पैदल चल रहा हो.
संदिग्ध की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications