प्रलयकारी 'लैला' के बाद 'फेट' का खौफ
अहमदाबाद। कुछ ही दिन पहले पूर्वोत्तर की तरफ से आई 'लैला' ने आंध्र प्रदेश में कहर बरपाया था, अब पश्चिम की तरफ से आने वाला चक्रवाती तूफान 'फेट' गुजरात में कहर बरपा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 'फेट' गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में जल्द ही पहुंच सकता है। फेट तूफान की रफ्तार 95 से 160 किलोमीटर बताई जा रही है। चक्रवात तो ध्यान में रखते हुए गुजरात के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अभी तूफान को तट तक पहुंचने में 48 घंटे का समय लग सकता है।
इससे निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां कर ली हैं। जानकारों का कहना है कि फेट अभी गुजरात के तट से काफी दूर है इसलिए पाकिस्तान की ओर इसकी दिशा बदल जाने की भी आशंका भी व्यक्त की जा रही है। इस चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में मूसलाधार बारिश हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications