गिरफ्तारी से बच रहे हैं रुचिका के वकील : पुलिस
पुलिस के अनुसार अमृतसर पुलिस के एक विशेष दल के पहुंचने से पहले ही भारद्वाज मंगलवार रात घर से फरार हो गए। यह दल उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचा था। पांच सदस्यीय इस विशेष दल का नेतृत्व अमृतसर के पुलिस उपाधीक्षक किरपाल सिंह कर रहे हैं।
सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हम यहां पंकज भारद्वाज को गिरफ्तार करने के लिए आए थे। उनका नाम करोड़ो रुपये के भूमि घोटाले में आया है। उन्हें पहले ही हमारे यहां पहुंचने की खबर मिल गई और वे हमारे पहुंचने से पहले ही अपने घर से भाग गए।"
अधिकारी ने कहा, "भारद्वाज फरार चल रहे हैं। हमें उनके बारे में कुछ सुराग मिले हैं और हम संभावित ठिकानों पर छापेमारी करेंगे ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।"
पुलिस का कहना है कि भारद्वाज पर अवैध रूप से जमीन बेचने का आरोप है। इस मामले में भारद्वाज सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications