काबुल में आतंकवादियों ने रॉकेट दागे, करजई सुरक्षित (लीड-1)
काबुल, 2 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार सुबह शांति सभा या जिरगा के आयोजन स्थल के समीप आतंकवादियों ने दो रॉकेट दागे। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इस जिरगा का उद्घाटन राष्ट्रपति हामिद करजई ने किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 'नेशनल कंसल्टेटिव पीस जिरगा' के आयोजनस्थल के समीप इंटरकांटीनेंटल के पास दो रॉकेट आकर गिरे। ये रॉकेट उस समय दागे गए जब करजई भाषण दे रहे थे। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस जिरगा में कबायली मुखिया, सांसद, सामाजिक राजनीतिक हस्तियां और सरकारी अधिकारियों सहित करीब 1600 लोग तालिबान के साथ सुलह के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए एकत्र हुए।
इससे पहले मंगलवार को तालिबान ने सरकार द्वारा बुलाई गई जिरगा को पाखंड करार देते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, काबुल पर हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं जबकि हल्के हथियारों से गोलीबारी की आवाजे लगातार सुनाई दे रही हैं।
जिरगा के बैठकस्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुए जबकि गोलीबारी की आवाजें पश्चिमी दिशा से सुनाई दे रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications