उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं (लीड-1)
देश में बुधवार को सबसे गर्म झांसी (उत्तर प्रदेश) रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, दिल्लीवासियों के लिए बुधवार की सुबह अपेक्षाकृत ज्यादा गर्म और पसीने से सराबोर करने वाली रही। इसका कारण यह है कि बुधवार सुबह दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री ज्यादा रहा। इस तापमान ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले पांच वर्षो में दो जून को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान से सर्वाधिक है।"
अधिकारी ने बताया, "इससे पहले दो जून 2009 को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 2008 में यह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 2007 में यह 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा 2006 में यह 22 और 2005 में यह 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने बताया कि तापमान में वृद्धि की वजह मुख्य तौर पर पश्चिमी हवाओं के इस ओर बहना है। दिन में धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अधिकारी ने बताया कि शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने की आसार है इससे कुछ राहत मिल सकती है।
मंगलवार को अधिकम तापमान 44.1 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी और लू का चलना जारी है। राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान झ्झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, कानपुर का 44.8 डिग्री, वाराणसी 45.7 डिग्री और लखनऊ का 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान गर्मी में राहत की संभावना से इंकार करते हुए मौसम यथावत रहने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वाचल और मध्य भाग के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगर बारिश होती है तो ही अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी।
उधर, बिहार में पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में एकबार फिर से अधिकतम तापमान में वृद्घि के कारण गर्मी बढ़ गई है। दूसरी तरफ उमस से भी लोग परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र गया रहा जहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के सभी क्षेत्रो में सुबह से ही लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
पटना में बुधवार सुबह का तापमान जहां 27़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गया का 28़ 7, भागलपुर का 31़ 0 तथा पूर्णिया का 27 ़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विभाग के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य में एकबार फिर अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो गया है इस कारण लोग सुबह से ही गर्मी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश भी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में चक्रवाती तूफान उठाने की आशंका है। इसके चलते गुजरात में अलर्ट जारी किया गया है। इसी वजह से मछुवारों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। राज्यभर में अगले तीन जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
पूवरेत्तर के राज्यों सहित केरल, लक्ष्य द्वीप, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार जताए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications