मुझे जनता पर पूर्ण विश्वास : ममता
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकाय के चुनावों में जीत की ओर कदम बढ़ा रही तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं रेलमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्हें राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है।
कोलकाता रवाना होने से पूर्व बनर्जी ने कहा कि परिणामों के बारे किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। कोलकाता में रविवार को हुए चुनावों में उनकी पार्टी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।
बनर्जी ने सीएनएन-आईबीएन चैनल से कहा, "मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। किसी नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।"
रविवार को कोलकाता नगर निगम सहित 81 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों में 70 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
राज्य के मिदनापुर जिले में हुए ज्ञानेश्वरी रेल हादसे से दो दिन बाद यहां मतदान हुआ था। इस हादसे में 148 लोग मारे गए थे।
तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications