पुलिस प्रशिक्षिण संस्थानों की क्षमता दोगुनी हो: चिदंबरम
रायपुर में आयोजित 40वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में चिदंबरम ने बुधवार को कहा, "केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार पुलिस बल में आज लगभग 3,35,000 पद रिक्त हैं। हमारे यहां एक लाख व्यक्तियों पर मात्र 160 पुलिसकर्मी हैं जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों से कम हैं।"
इस मौके पर चिदंबरम ने छत्तीसगढ़ में हाल की नक्सली हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "राज्य में बीते आठ सप्ताहों के दौरान हिंसा की 28 बड़ी वारदाते हुई हैं और इनमें बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को बताना चाहता हूं कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications