काबुल में 2 धमाके, करजई सही-सलामत
काबुल, 2 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार सुबह दो विस्फोट हुए। ये विस्फोट राष्ट्रपति हामिद करजई द्वारा जिरगा (सभा) शुरू करते ही हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 'नेशनल कंसल्टेटिव पीस जिरगा' का मकसद देश में संघर्ष की समाप्ति और शांति बहाली है।
इस जिरगा में कबायली मुखिया, सांसद, सामाजिक राजनीतिक हस्तियां और सरकारी अधिकारियों सहित करीब 1600 लोग तालिबान के साथ सुलह के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए एकत्र हुए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इन विस्फोटों में करजई सुरक्षित रहे।
तालिबान जिरगा का बहिष्कार कर रहे हैं। उनका दावा है कि जिरगा अमेरिकी और अन्य नाटो देशों के हितों की पूर्ति के लिए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications