पोप ने इजरायली हमले की निंदा की
मध्यपूर्व में शांति के लिए दुनिया के नेताओं का आह्वान करते हुए पोप ने कहा, "गाजा पट्टी के निकट घटी घटना को लेकर मैं घबरा गया।"
उन्होंने कहा, "मैं भारी मन से एक बार फिर कहता कि हिंसा से विवाद का समाधान नहीं हो सकता बल्कि इससे और हिंसा भड़केगी।"
उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों से अपील करता हूं जिनके पास राजनीतिक जिम्मेदारियां हैं कि वे बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकाले, ताकि लोग बेहतर स्थिति में भाईचारे के साथ रह सकें।"
सोमवार को हुए इजरायली हमले में 10 राहतकर्मी मारे गए थे। इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications