जी-20 की बैठक के लिए बुसान
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी चार और पांच जून को दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार रात को बुसान के लिए रवाना होंगे।
अपने प्रवास के दौरान वित्त मंत्री ब्रिटेन के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इससे पूर्व प्रणब जी-20 के चार प्रमुख सदस्य देशों (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के वित्त मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेंगे।
जी-20 वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के दौरान विचार-विमर्श के लिए जिन मुख्य मुद्दों के उठने की संभावना है, उनमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और मजबूती के लिए जी-20 कार्यढांचा, सतत और संतुलित वृद्धि, वित्तीय क्षेत्र विनियामक सुधार, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान (आईएफआई) सुधार और अन्य के बीच वैश्विक वित्तीय सुरक्षा नेट शामिल हैं।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल जिसका नेतृत्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी करेंगे, उसमें वित्त सचिव अशोक चावला और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications