नेपाली मंत्री पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप
नेपाल के दैनिक समाचार पत्र 'गोरखापत्र' व उसके सह प्रकाशन 'राइजिंग नेपाल' के अनुसार उद्योग राज्यमंत्री दान बहादुर चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक नवविवाहिता को महज इसलिए उसके पति से अलग करवा दिया, क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति के थे और मुंबई के एक मंदिर में विवाह कर लिया था।
यह घटना दक्षिणी नेपाल के कपिलवस्तु जिले की है, जहां सदियों पहले महात्मा बुद्ध ने अवतार लिया था। यह जिला इन दिनों जातिवाद, गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications