दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जुमा भारत पहुंचे
राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद जुमा पहली बार भारत आए हैं। यह उनकी पहली एशिया यात्रा भी है।
मुंबई में प्रवास के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायनन से मुलाकात की।
जुमा गुरुवार को दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वह शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगे।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील जुमा के सम्मान में राजकीय भोज देंगी और उनका प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार की रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications